Homeदेशकंगाल हुई कांग्रेस चंदा उगाही की तैयारी

कंगाल हुई कांग्रेस चंदा उगाही की तैयारी

कांग्रेस पार्टी इस समय बेहद भारी वित्तीय संकट से जूझ रही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व ने बीते पांच महीनों से रीजनल ऑफिसों को चलाने के लिए एक भी पैसा नहीं भेजा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की अमीर पार्टी बीजेपी से लोहा लेने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को इस परेशानी से निकालने के लिए शशि थरूर ने एक सलाह दी है.

थरूर ने इस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें यह स्वीकार में हिचकना चाहिए कि कांग्रेस वित्तीय संकट से जूझ रही है. हमें देश के सभी नागरिकों से आह्वान करना चाहिए कि बीजेपी के धन की पोटली से मुलाबले में हमारी मदद करें.’

बता दें कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने कुछ दिनों रिपोर्ट जारी की थी कि देश के कुल सात राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपये रही.

एडीआर ने बताया कि सात राष्ट्रीय दलों ने वर्ष 2016-17 के लिए कुल मिलाकर 1,559 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जिनमें से 66.34% हिस्सा बीजेपी के पास था. वहीं कांग्रेस को इस दौरान महज 225.36 करोड़ रुपये मिले.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments