Homeप्रमुख खबरेंरेनू तिवारी बनीं ग्वालियर चम्बल कमिश्नर 30 आईएएस इधर से उधर देखें...

रेनू तिवारी बनीं ग्वालियर चम्बल कमिश्नर 30 आईएएस इधर से उधर देखें लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात  कमलनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की है। देर रात सरकार ने राजधानी भोपाल समेत 15 जिलों के कलेक्टर समेत 30 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े को मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। फिलहाल भोपाल में नए कलेक्टर कि नियुक्ति नहीं की गई है। राजधानी के अलावा धार, खंडवा, डिंडौरी, अलीराजपुर, आगर मालवा, शाजापुर, बुरहानपुर, निवाड़ी, सतना, सीहोर, रायसेन, दमोह, कटनी, नीमच के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद से राज्य सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले कर रही है। आईएएस, आईपीएस से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी इसकी चपेट में हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सरकार को अफसरों की निषपक्षता को लेकर काफी शिकायतें मिली थी। अब इन तबादलों को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

नया फेरबदल

 

-गुलशन बामरा सागर के कमिश्नर बनाए गए हैं. वो मनोहर लाल दुबे का स्थान लेंगे जो हाल ही में भोपाल राजभवन ट्रांसफर किए गए हैं.

 

-रेनू तिवारी, चंबल संभाग कमिश्नर

 

-विजय कुमार – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

 

जबलपुर निगम कमिश्नर बदले गए

 

आदित्य प्रताप जबलपुर नगर निगम कमिश्नर होंगे

 

विशेष गढ़पाले- सतना कलेक्टर

 

अजय गंगवार – नीमच कलेक्टर

 

सूफिया फारुकी – रायसेन कलेक्टर

 

छवि भारद्वाज – एमपी – एनएचएम

 

श्रीकांत भनोत – धार कलेक्टर

 

मनोज पुष्प – मंदसौर कलेक्टर बने

 

तन्वी सुंदरियाल – खंडवा कलेक्टर

 

कर्मवीर शर्मा – पन्ना कलेक्टर

 

अक्षय कुमार सिंह – निवाड़ी कलेक्टर

 

तरुण राठी – कलेक्टर दमोह

 

सुरभि गुप्ता – अलीराजपुर कलेक्टर

 

बक्की कार्तिकेयन – डिंडौरी कलेक्टर

 

अजय गुप्ता – सीहोर कलेक्टर

 

आशीष कुमार – कमिश्नर, नगर निगम जबलपुर

 

शशि भूषण सिंह – कलेक्टर कटनी बनाए गए हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments