HomeBreakingरेमेडिसिवर इंजेक्शन को लेकर कोविड प्रभारी मंत्री तोमर के बंगले के बाहर...

रेमेडिसिवर इंजेक्शन को लेकर कोविड प्रभारी मंत्री तोमर के बंगले के बाहर लेटे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा जमकर हुई तक़रार आधी रात तक चलता रहा बवाल

 

ग्वालियर /कोरोना से संक्रमित लोगों को रेमेडिसिवर इंजेक्शन न मिलने से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा  रात्रि 11 बजे ग्वालियर के कोविड प्रभारी व प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के बंगले के बाहर जमीन पर लेट गए ,उनका कहना था की लोग रेमेडिसिवर इंजेक्शन न मिलने के कारण मर रहे हैं और प्रभारी मंत्री  पूरे शहर में नोटंकी करते घूम रहे हैं। इस दौरान लगभग एक घण्टे बाद श्री तोमर जब बंगले के बाहर उन्हें मनाने पहुंचे तो देवेश शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की वे जबतक नहीं हटेंगे जब तक उनके द्वारा बताए पांच लोगों को रेमेडिसिवर इंजेक्शन नहीं मिल जाता। श्री शर्मा ने यह भी कहा की उनके कहने के बावजूद इंजेक्शन न मिलने के कारण एक संघ कार्यकर्ता की भाभी की मौत हो गई जबकि भाजपा नेत्री नीरू सिंह ज्ञानी भाजपा नेता भरत दांतरे सहित तीन अन्य लोग गम्भीर हालत में हैं बावजूद इसके उन्हें इंजेक्शन नहीं मिला है।

श्री तोमर के बंगले के बाहर  जमीन पर चद्दर बिछाकर लेटे पूर्व जिलाध्यक्ष से
Shabd shakti news  ने चर्चा की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा की उन्होंने दोपहर में ही पांच इंजेक्शन की डिमांड की थी जो नहीं मिले परिणाम स्वरूप के कार्यकर्ता की भाभी गुजर गईं।उन्होंने कहा की वरिष्ठ नेताओं के फोन नहीं उठते मजबूर होकर उन्हें प्रभारी मंत्री के बंगले के बाहर लेटना पड़ा है। यह सारा घटना क्रम रात बारह बजे के बाद तक चलता रहा। इस बीच कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार भी वहां जा पहुंचे और शहर में रेमेडिसिवर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाकर बैठ गए।
केन्द्रीय मंत्री तोमर का आया फोन
उधर बवाल बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने श्री शर्मा से फोन पर बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की श्री शर्मा फोन पर यह कहते दिखे की बेशक उन्हे पार्टी से निकाल दिया जाए लेकिन वे बीमार लोगों के लिए संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
थाने ले जाने की बात पर उखड़ गए देवेश
जिस समय प्रधुम्न सिंह तोमर श्री शर्मा से बात कर रहे थे उसी समय सुरक्षा में लगे एक पुलिस कर्मी ने देवेश शर्मा से थाने चलने की बात कह दी तभी श्री शर्मा फट पड़े उन्होंने कहा मुझे अभी गिरफ्तार करो वे बोले मंत्री की ठसक में मुझे थाने की धमकी मत देना। जनसंघ के समय से भाजपा का कार्यकर्ता हूँ जितनी तोमरजी की उम्र नहीं है उतना समय आंदोलन करते निकल गया थाने से नहीं डरूंगा। बाद में प्रधुम्न सिंह ने देवेश शर्मा को शांत करने की कोशिश की।
प्रधुम्न सिंह बोले दे दूंगा पूरी सूची
देर रात्रि shabd shakti news  कोविड प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह से बात की और इस घटनाक्रम पर उनका पक्ष पूछा तो उन्होंने कहा की वे कल उस सूची को देवेशजी सहित अन्य लोगों को उपलब्ध कराएंगे की उन्होंने कब और कहां कहां कितने रेमेडिसिवर इंजेक्शन उपलब्ध कराए हैं। श्री तोमर से जब यह पूछा गया की देवेश शर्मा ने जिन पांच लोगों के लिए इंजेक्शन मांगे हैं वो क्या उन तक पहुंच गए तो श्री तोमर ने कहा की हमने श्री शर्मा से बातचीत की है अचानक जयारोग्य में इमरजेंसी के चलते मुझे यहां आना पड़ा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments