Homeदेश रेलवे ने शुरू की बुकिंग के दौरान सीटें देखने के लिए ऑनलाइन...

 रेलवे ने शुरू की बुकिंग के दौरान सीटें देखने के लिए ऑनलाइन चार्ट की शुरुआत

 नई दिल्ली, । रेलवे ने बुकिंग के दौरान सीटें देखने के लिए ऑनलाइन चार्ट की शुरुआत की है। इससे अब यात्रियों को टिकट बुक करते समय सीटों के बारे में पहले से जानकारी मिल सकेगी। रेलवे की इस नई शुरुआत से अब उपभोक्ता अपने अनुकूल सीटों को पाने के लिए ऑनलाइन चार्ट पर ग्राफिक्स के जरिये से कोच और सीटों का चयन कर सकेंगे।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि अब ट्रेनों में आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद यह ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा। इससे उपभोक्ता को ट्रेन में खाली सीटों के बारे में प्रत्यक्ष तौर पर जानकारी मिल सकेगी। इससे वह सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रेलमंत्री ने बताया कि यह प्रणाली अब सभी ट्रेनों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा,’इस सुविधा केजरिये रेलगाडि़यों में एक स्थान से दूसरे स्थान के बीच में खाली होने वाली सीटें भी दिखाई देंगी, इसका उपयोग यात्री टीटी की मदद से सीटों को बुक करने में कर सकेंगे।

रेलमंत्री ने बताया, ‘यह सुविधा वेब के साथ-साथ मोबाइल पर भी उपलब्ध रहेगी। यह रेलवे आरक्षण की पूरी प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाएगा। यह किसी एयरलाइन में टिकट बुक करने की तरह ही है। इस नई सुविधा में रेलवे के आरक्षण चार्ट में खाली सीटों को ग्राफिक्स के माध्यम से अलग-अलग रंगों में दिखाया जाएगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments