Homeप्रमुख खबरेंलक्ष्मीबाई की याद में संस्कार मंजरी ने प्रदान किए वीरांगना सम्मान

लक्ष्मीबाई की याद में संस्कार मंजरी ने प्रदान किए वीरांगना सम्मान

 

संस्कार मंजरी का वीरांगना सम्मान अलंकरण समारोह सम्पन्

ग्वालियर ।     स्वंतत्रता महासमर की महान बलिदानी महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी बलिदान स्थली ग्वालियर में पूर्व संध्या पर उनके कार्यों को याद करते हुए   समय  समय पर आने वाली कठिनाइयों में साहस और धैर्यपूर्वक पार कर कुछ कर दिखाने वाली महिलाओं को संस्कार मंजरी ने शाल श्रीफल तलवार पगड़ी एवं मानपत्र भेटं कर वीरांगना सम्मान से सुशोभित किया I  एक गरिमामय भव्य समारोह में श्रीमती प्रमिला वाजपेयी  के मुख्यआतिथ्य श्रीमती माधवी सिंह एवं प्रोफेसर डॉ श्रीमती वीणा जोशी के विशिष्ट अतिथ्य एवं प्रो राधाकिशन खेतान के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम  की अध्यक्षता श्रीमती संध्याराममोहन त्रिपाठी ने की ।सरस्वती वंदना साक्षी कुलश्रेष्ठ ने  संचालन डॉ विनीता जैन ने व आभार प्रदीप शर्मा ने किया ।

इनको मिला वीरांगना सम्म

संसद में कानून पारित कराने में सफल रहने वाली ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूना की श्रीमती वीणा दीक्षित को  ग्राहक हितों के लिए कार्य करने के लिए , दिल्ली की श्रीमती रेखा विनोद झिंगन को नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय जनजागरण एवं नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन के लिए ,  गुना की श्रीमती रमा सिंह को साहित्यिक एवं संस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए, ग्वालियर की श्रीमती मंजू सेंगर को माधव अंधाश्रम में केयर टेकर के रुप में व्यवस्याओं को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए,  ग्वालियर की ही श्रीमती राखी गेड़ा को जिनके लिए डॉक्टर आयंगर ने  युवावस्था में किडनी दान करने पर कहा था कि अब जीवनभर आपको कोई पूजा पाठ करने की आवश्यकता नहीं है को इस विशेष कार्य के आतिरिक्त सामाजिक चेतना के जागरण के लिए विशेष सक्रिय रहने के लिए वीरांगना सम्मान प्रदान किया गया ।

सम्मानित वीरांगनाओं की उपलब्धियों व व्यक्तित्व का परिचय एवं सम्मान पत्र का वाचन पम्मी शर्मा, मुक्ता सिकरवार और प्रतिभा द्विवेदी ने किया ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  वीणा जोशी के निर्देशन में अक्षदा वाकणकर हिमांशी त्यागी एवं आभिलाषा त्यागी ने मधुर गायन प्रस्तुतियों से सुरवर्षा कर सभा को आनंदित किया । की बोर्ड पर नरेन्द्र वर्मा तथा ढोलक पर विनोद कुशवाह ने संगत की ‘

इस अवसर पर ,शरदआहूजा, अध्यक्ष , प्रबंध निदेशक नीलमजगदीश गुप्ता, उपाध्यक्ष मिथलेश शर्मा ,महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाह , कोषाध्यक्ष आशीष पारिख , संध्याबापट तिवारी , मनीषा चतुर्वेदी , अंजना तोमर, अनिकांत , दिशा द्विवेदी आलोक शर्मा रामचरन चिरार सहित बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी उपिस्थत रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments