Homeदेशलालू आवास के बाहर हाईवोल्टेज पारिवारिक ड्रामा,धरने पर बैठी बहू ऐश्‍वर्या

लालू आवास के बाहर हाईवोल्टेज पारिवारिक ड्रामा,धरने पर बैठी बहू ऐश्‍वर्या

राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू ऐश्‍वर्या राय ने सास राबड़ी देवी पर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाया है। घर के बाहर से ऐश्‍वर्या ने गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद वे माता-पिता के साथ आवास के बाहरी भाग में आमरण अनशन व धरना पर बैठ गईं हैं। उनका कहना है कि जबतक घर में एंट्री नहीं मिल जाती, आमरण अनशन व धरना जारी रहेगा।

बड़े राजनीतिक परिवार की बेटी ऐश्‍वर्या राय की शादी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ हुई है। लेकिन शादी के छह महीने के भीतर ही तेज प्रताप यादव ने पत्‍नी से तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। मुकदमा कोर्ट में लंबित है। इस बीच ऐश्‍वर्या राय ने पहली बार अपना मुंह खाेलते हुए सास राबड़ी देवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्‍हें घर से धक्‍के मारकर बाहर निकाल दिया गया है। अब ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास में ही रहने की जिद पर अड़ गईं हैं। उनका कहना है कि तलाक हुआ नहीं है। इसलिए ससुराल में रहना उनका हक है।

ऐश्‍वर्या के अनुसार राबड़ी देवी उन्‍हें जून महीने से खाना नहीं देतीं। उनका खाना पिता के घर से आता है। वे बीती रात से भूखी हैं। नवरात्र के पहले दिन पानी पीने के लिए उन्‍होंने किचेन की चाबी मांगी तो ननद मीसा भारती ने सास राबड़ी देवी के सामने दुर्व्‍यवहार किया, फिर धक्‍के देकर घर से निकाल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments