Homeप्रमुख खबरेंलोकसभा, महापौर और विधानसभा चुनाव हारने वाले पंकज संघवी को कांग्रेस ने...

लोकसभा, महापौर और विधानसभा चुनाव हारने वाले पंकज संघवी को कांग्रेस ने इंदौर से घोषित किया प्रत्याशी

भोपाल।  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है| मंगलवार को कांग्रेस ने इंदौर सीट से पंकज संघवी को लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्‍याशी बनाया है। लम्बे मंथन के बाद कांग्रेस ने इंदौर सीट पर फैसला किया है| अंतिम समय तक कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी और पंकज सिंघवी का नाम तेजी से चल रहा था| आखिरकार कांग्रेस हाई कमान ने सिंघवी को भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने के लिए मैदान में उतारा है|

इंदौर सीट से वर्तमान में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) सांसद हैं| हालाँकि इस बार ताई ने खुद चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है| जिसके बाद भी भाजपा अब तक अपना प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पायी है| अब जब कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है तो उम्मीद लगाईं जा रह है जल्द ही बीजेपी भी प्रत्याशी का एलान करेगी| पंकज संघवी के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। हालांकि पंकज इससे पहले किसी भी चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके हैं। लोकसभा, महापौर और विधानसभा चुनाव हारने वाले संघवी इंदौर सीट पर कितने मजबूत कैंडिडेट होंगे यह भाजपा प्रत्याशी के सामने आने के बाद ही तय होगा|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments