Homeप्रमुख खबरेंअगले दो दिनों तक तेज हवा और पानी के साथ सुहाना बना...

अगले दो दिनों तक तेज हवा और पानी के साथ सुहाना बना रहेगा मौसम

प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। वहीं, शाम को प्रदेश के कई संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में गरज-चमक बारिश के साथ आंधी चल सकती है, कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। अगले 24 घंटे के दौरान रीवा सहित आस – पास के जिलों सीधी,सतना,सिंगरौली में बारिश की संभावना जताई गई है। 16 अप्रेल की रात से 17 अप्रेल दोपहर के बीच बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 मिली मीटर वर्षा की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में इसका असर दिखने लगा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments