ग्वालियर/हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से सम्बन्धित सैकड़ों वकीलों ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के डॉ अंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, इस बात से ग्वालियर के वकील नाराज हैं वे आज बड़ी संख्या में अनिल मिश्रा के समर्थन में आज जिला कोर्ट के बाहर इकट्ठे हुए उन्होंने कलेक्टर एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जुलूस निकाला और पुतला फूंका।
इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि हमारे साथी अधिवक्ता पर ग़लत ढंग से दबाव में एफआईआर की गई है जिसका हम विरोध करते हैं । पाठक ने कहा हमने मंडल कमीशन का विरोध किया था आज नाम लेने वाला नहीं बचा वहीं 15 अक्टूबर को वो एक लाख जूते लेकर आएंगे हम दो लाख जूते देकर विदा करेंगे । ग्वालियर के अधिवक्ताओं ने आज प्रशासन का पुतला जलाया वहीं आई जी के नाम ज्ञापन आईपीएस विदिता को सौंपा है