ग्वालियर /शब्दशक्तिन्यूस के एडिटर इन चीफ वरिष्ठ पत्रकार व स्वदेश के पूर्व सम्पादक प्रवीण दुबे की पूज्य माता श्री के निधन परपर शहर के तमाम,सामाजिक,राजनीतिक, व पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।उल्लेखनीय है कि श्री दुबे की माता जी श्रीमती माधुरी दुबे का निधन विगत 12 मई को हो गया था । उनके निधन पर ग्वालियर प्रेस क्लब,मध्यप्रदेश पत्रकार संघ,श्रमजीवी पत्रकार संघ ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी , विश्व हिंदू परिषद,हिन्दू महासभा सहित अनेक सामाजिक राजनीतिक व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्री दुबे के निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, विभाग सह कार्यवाह नवनीत शर्मा , अशोक पाठक ,पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, स्वदेश के संचालक द्वय प्रांशु शेजवलकर,यशवर्धन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश पदाधिकारी विवेक जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बांदिल, नागरिक सहकारी बैंक के संचालक प्रीतम बघेल,भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति प्रेस क्लब के महासचिव व मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा,वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पांडेय,मध्यप्रदेश स्टेट प्रेस क्लब के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार गुरुशरण सिंह अहलूवालिया, स्वदेश के वरिष्ठ सम्पादक अतुल तारे, राज एक्सप्रेस के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर,प्रदेश टुडे के सह सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ गोपाल त्यागी,वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल लालवानी , वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश गुप्त, राजकिशोर वाजपेयी उद्भव के महासचिव व समाजसेवी दीपक तोमर,राजेन्द्र मुदगल,अचलेश्वर न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरी अग्रवाल,हिन्दू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज,अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव, वरिष्ठ समाजसेवी व आरोग्यधाम ट्रस्ट के सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ निशांत शर्मा,डॉ नरेश त्यागी,सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन के दीपक जैन, ओमप्रकाश जाजोरिया, भाजपा विवेकानंद मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर महामंत्री गौरव वाजपेयी, उपाध्यक्ष रामकुमार सोनी, कौशलेन्द्र राजावत,राहुल दुबे,आतिशबाजी एसोसिएशन के गिर्राज अग्रवाल,दहीमंडी व्यापारी एसोसिएशन के धनेश जैन,दीपक सौनी,क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी दीपक सचेती शहर के महाविधालयों से सम्बंधित अनेक शिक्षाविद आदि शामिल हैं।