विधानसभा अध्यक्ष नरेंन्द्र तोमर, मंत्री नारायण सिंह व सांसद भारत सिंह सहित सहित अन्य अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
ग्वालियर /सेवा पखवाड़ा के तहत आज ग्वालियर में भव्य “नमो मैराथन” दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ में शामिल हुए हजारों हजार युवाओं ने विकसित, समृद्ध, नशा मुक्ति स्वस्थ, व स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
एलएनआईपी से शुरू हुई नमो मैराथन रेस कोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, गांधी रोड, आकाशवाणी तिराहा, कृषि विश्वविद्यालय सूर्य नमस्कार तिराहा व मेला रोड होते हुए वापस एल एन आई पी पहुंची। मैराथन दौड़ में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया। अंत में अतिथियों द्वारा पुरुष व महिला वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को नकद एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।नमो मैराथन के लिए जिले के 3 हज़ार 517 युवाओं ने पहले ही ऑन लाइन पंजीयन कराये थे। इन युवाओं सहित आज अन्य युवा भी एल एन आई पी पहुंचे और मैराथन दौड़ में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथ्य में नमो मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, दिव्यांग जन कल्याण एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, एलएनआईपीई की कुलपति श्रीमती कल्पना शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सहित अन्य अधिकारी मेराथन दौड़ में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुँचे थे।