ग्वालियर /भारतीय जनता पार्टी वार्ड 43 सराफा बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखबाड़े के उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर का आयोजन गोवर्धन नाथ धर्मशाला में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि रूप में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित थे उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवाकार्य को ईश्वरीय कार्य बताते हुए नर सेवा ही नारायण सेवा कहा उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो सपना था समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ये भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी कार्यकर्ता आज कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री दीपक सचेती उपस्थित थे उन्होंने अपने सारगर्वित में उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी पर बोलते हुए कहा कि यही मार्ग हमारे देश को ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक वैध कृष्णाचार्य गजेन्दगडकर ने मंच से आयुर्वेदिक पद्धति की सूक्ष्म व्याख्या करते हुए आशीर्वचन दिए स्वागत भाषण वार्ड 43 के भारतीय जनता पार्टी पार्षद संजय सिंघल ने दिया उन्होंने शाल और माला से अतिथियों में स्वागत किया मंच पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जिला महामंत्री श्री विनय जैन राजू पलैया भारती जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश जाजोरिया उपस्थित रहे सर्वप्रथम सभी अतिथियों दीप प्रज्वलित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयघोष के साथ देश की सेवा करते रहने की कामना की स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण तथा दवाई वितरण किया गया इसमें 315 मरीज ने चिकित्सा शिविर का लाभ लिया इस भव्य आयोजन में संचालन श्री हरिदास अग्रवाल तथा पारस वरैया ने किया चिकित्सा शिविर मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल आरोग्यभारती के वरिष्ठ डॉक्टर एसपी बत्रा श्री प्रमोद गडकर दीपक जैन धनेश जैन ओमप्रकाश अग्रवाल लाला भैया विजय गोयल डेयरी बाले अशोक अग्रवाल रामकुमार सोनी आशीष पांडे अभिषेक चतुर्वेदी सतीश पांडे गुड्डू भैया मनोज गोयल सचिन हयारण सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व्यापारी समाजसेवी और आम जन उपस्थित थे।