HomeBreakingविधानसभा अध्यक्ष पद के साथ उपमुख्यमंत्री पद भी मांग रही है कांग्रेस

विधानसभा अध्यक्ष पद के साथ उपमुख्यमंत्री पद भी मांग रही है कांग्रेस

महाविकास अघाड़ी की सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल का स्वरूप क्या होगा, इसमें किन पार्टियों के कौन-कौन नेता होंगे यह बुधवार को साफ नहीं हो पाया। साथ ही कांग्रेस-एनसीपी के बीच कुछ मतभेद भी सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार एनसीपी ने अजित पवार का नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए बढ़ाया तो कांग्रेस ने आपत्ति की। वहीं, कांग्रेस अपने लिए विधानसभा अध्यक्ष पद के साथ उपमुख्यमंत्री पद भी मांग रही है। एनसीपी इसके लिए राजी नहीं हैं।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि उसे उपमुख्यमंत्री पद के साथ विधानसभा अध्यक्ष पद भी चाहिए परंतु एनसीपी को यह मंजूर नहीं था। उसका कहना है कि कांग्रेस को इनमें से कोई एक पद ही मिल सकता है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर उनका उपमुख्यमंत्री नहीं हो सकता तो सरकार में शामिल होने अर्थ नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अजित पवार के नाम पर भी आपत्ति की। एनसीपी ने उनका नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए बढ़ाया था। कांग्रेस का तर्क था कि अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने पर उनके विरुद्ध चल रही सिंचाई घोटाले की जांच भविष्य में मुश्किलें पैदा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments