Homeदेशविधेयक के विरोध में देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर

विधेयक के विरोध में देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर

लोकसभा में पेश हो रहे नेशनल मेडिकल काउंसिल विधेयक (एनएमसी) के विरोध में मंगलवार को डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इस दौरान सभी सरकारी व निजी डॉक्टरों से ओपीडी बंद रखने की अपील की है। आईएमए से जुड़े राज्य के करीब 40 हजार डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल होंगे।  आईएमए के पदाधिकारी डॉ. के के अग्रवाल ने कहा- सरकार जो कानून बनाने जा रही है, उससे मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। मेडिकल की पढ़ाई बेहद मंहगी हो जाएगी। उन्होंने कहा-हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। विधेयक के खिलाफ विरोध दर्शाने के लिए हमनें सभी डॉक्टरों से ओपीडी बंद रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments