दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तरभारत खासकर उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश पंजाब में साल के दूसरे दिन भी लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। पूरे इलाके में सर्दी बढ़ गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह टेम्परेचर मिनिमम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 64 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 21 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी काफी कम रही। इस वजह से 20 फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 6 उड़ानों के रद्द किया गया है। सोमवार को दिल्ली में पिछले 17 साल में सबसे घना कोहरा था।
कोहरे की वजह क्या है?
– हिमाचल की चोटियों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरा उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ देवेंद्र प्रधान के अनुसार हवा ना चल पाने से नमी के कण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसलिए इतना दिल्ली में घना कोहरा रहा।
– मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मिनिमम टेम्परेचर और गिरेगा। कोहरे से भी फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।