मंगलवार शाम सैकड़ाखेड़ी में दो समुदाय विशेष के लोगों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। विवाद में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। विवाद की जानकारी लगने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। देर रात तक स्थिति नियंत्रण में थी।
कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े और एएसपी एपी सिंह मौके पर हालातों पर नजर रखे थे। जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे सैकड़ाखेड़ी गांव में झंडा यात्रा निकल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो समुदाय विशेष के लोगों में विवाद हो गया है।
विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने लाठियों और ध्ाारदार हथियार से दूसरे गुट पर हमला दिया। इसमें श्रीराम पिता गजानानंद 55 साल, दुर्गेश पिता मोहन सिंह 25 साल, संतोष पिता छोटे लाल 34 साल, बब्लू पिता तुलाराम 38 गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें भोपाल रेफर किया है। करीब एक दर्जन से