ग्वालियर 17/01/2026 कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने अपनी घटिया, घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके निम्नस्तरीय बयान के विरुद्ध भारतीय जनता महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा कल रविवार को दोपहर 12 बजे महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।
श्री जयप्रकाश राजौरिया ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
सांसद भारत सिंह ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की
बहन- बेटियों पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा दिए गए आपत्तिजनक एवं शर्मनाक बयान पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायक का बयान उनकी विकृत एवं ओछी मानसिकता का प्रतीक साबित होता है। इसलिए इस घिनौने बयान को लेकर कांग्रेस विधायक पर तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। क्योंकि अपराध करने वाले से अपराध को उकसाने वाला बड़ा होता है। कांग्रेस विधायक के इस बयान से यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस समाज को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस की इन्हीं हरकतों से आज कांग्रेस प्रदेश ओर देश में विलुप्त की कगार पर है। सांसद कुशवाह के इस बयान से कांग्रेस का चाल ,चरित्र और चेहरा और उनकी बहन -बेटियों के प्रति ओछी मानसिकता उजागर होती है। भाजपा सांसद कुशवाह ने कांग्रेस के राहुल गांधी से मांग की है कि ऐसे विधायक को तत्काल पार्टी से बाहर करें। साथ ही कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।