ग्वालियर में सरदार पटेल द्वारा उदघाटित ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से 31अक्टूबर को दौड़ प्रारंभ होगी इस दौड़ में 5 हजार युवा भाग लेंगे
ग्वालियर /लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी खास बनाने में जुटी है. इसको लेकर मध्यप्रदेश सहित देश भर में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सरदार.@150 यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा. मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को पदयात्रा प्रारम्भ होगी तथा राज्य के सभी संसदीय क्षेत्रों में सरदार @150 मार्च का आयोजन भी किया जाएगा. ग्वालियर में सरदार पटेल द्वारा उदघाटित ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से 31अक्टूबर को दौड़ प्रारंभ होगी। इस दौड़ में 5 हजार युवा भाग लेंगे
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ग्वालियर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह पार्टी के यूनिटी मार्च’ अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, उदय अग्रवाल, टोली के सह संयोजक उमेश जोशी, रानू राजावत मौजूद थे।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके विचारों, उनके योगदान और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत ग्वालियर में 31अक्टूबर को कार्यक्रम होगा उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर (पटेल की जयंती) से होगी और समापन 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस) पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देश भर इस यात्रा के चार प्रवाह होंगे, जिनमें गंगा प्रवाह दिल्ली से आरंभ, यमुना प्रवाह जयपुर से आरंभ, नर्मदा प्रवाह नागपुर से आरंभ तथा गोदावरी प्रवाह मुंबई से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि ये चार प्रवाह अलग-अलग राज्यों से होकर गुजरते हुए सभी प्रवाह आनंद गुजरात में मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश की तरह ग्वालियर में भी ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की जाएगी। इसमें सरकारी अधिकारी, स्कूल-कॉलेजों के छात्र, एनसीसी, एनएसएस और समाजसेवी संगठन शामिल होंगे। साथ ही, “नशा मुक्त भारत”, “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल फॉर ग्लोबल” जैसे अभियानों को भी इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, सेवा और दृढ़ता की मिसाल है, और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।उ
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि आज जो भारत हमें अखंड स्वरूप में दिखाई देता है, उसका श्रेय सरदार पटेल की दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ को जाता है। आज का भारत जिस रूप में एकजुट है, वह सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता की नींव का ही परिणाम है।