Homeप्रमुख खबरेंहिरासत में लिए गए दोनों पत्रकारों को राजस्थान पुलिस ने छोड़ा,पांच दिन...

हिरासत में लिए गए दोनों पत्रकारों को राजस्थान पुलिस ने छोड़ा,पांच दिन बाद दोबारा पेश होने के लिए कहा

मध्यप्रदेश से हिरासत में लिए गए दो पत्रकारों को पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस ने छोड़ दिया है. दोनों से जयपुर में लंबी पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पांच दिन बाद दोबारा पेश होने के लिए कहा है. पुलिस ने पत्रकारों से वॉइस सैंपल देने को भी कहा है. मामला एक कथित वीडियो से जुड़ा है, जिसमें एक्सटॉर्शन (उगाही) की मांग का आरोप लगाया गया था.

पत्रकारों का कहना है कि वह वीडियो उनका नहीं है, बल्कि AI से बनाया गया है. पुलिस ने मामले में जांच जारी रखी है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 35 के तहत नोटिस जारी किया है

दिया कुमारी के कार्यालय की ओर से दर्ज कराई गई FIR 

शुक्रवार को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश से दो पत्रकारों आनंद पाण्डेय और हरीश दिवेकर को हिरासत में लिया था. दोनों ”द सूत्र” नामक यूट्यूब चैनल चलाते हैं. यह कार्रवाई राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कार्यालय की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर के बाद की गई है.

पैसे उगाही (extortion) की कोशिश !

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन दोनों पत्रकारों ने दिया कुमारी के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चलाकर उनसे पैसे उगाही  की कोशिश की थी. एफआईआर में कहा गया है कि ”द सूत्र” चैनल पर बिना किसी साक्ष्य के यह खबरें प्रसारित की गईं कि दिया कुमारी ने सरकारी जमीन हड़प रखी है और भजनलाल सरकार इस पर चुप है. हालांकि अब तक मामले में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments