भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था इसमें पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र सुभान अल्लाह (Subhan Allah) को भी नष्ट किया गया था अब इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद मसूद अजहर का सगा भाई रऊफ अजहर मारा गया गया यह भारत में किए गए कंधार विमान अपहरण का मुख्य आतंकी सरगना था, वर्तमान में जैश-ए-मोहम्मद की कमान इसी के पास थी।
अपने भाई की लाश को देखकर ही मसूद अजहर ने रोते हुए कहा था कि मैं मर जाता रऊफ अजहर को भारत द्वारा मार गिराए जाने को ऑपरेशन सिंदूर की बहुत बड़ी क़ामयाबी माना जा रहा है इसी के साथ भारत ने 26 वर्ष पुराने कंधार विमान अपहरण का बदला ले लिया है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने बड़ी क़ामयाबी हासिल की है उसने निशाना बनाकर आतंक के किले ढहा दिए. भारत की एयरस्ट्राइक में आतंक की ट्रेनिंग और भर्ती के इन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गढ़ भी था. सैटेलाइट तस्वीरों से इस तबाही को साफ देखा जा सकता है.
हमले से कुछ घंटे बाद ही इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मंगलवार रात की भारत की सैन्य कार्रवाई में बेहद सटीक निशाना बनाकर इन आतंकी अड्डों को नष्ट किया गया.
इन सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र सुभान अल्लाह (Subhan Allah) को किस कदर नष्ट किया गया. इस मरकज के परिसर में बनी मस्जिद के तीन गुंबद हमले में नष्ट हो गए जबकि बाकी बाकी दो बचे रह गए.तस्वीरों में 2100 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले इस परिसर में मलबे का ढेर देखा जा सकता है.इसमें आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 14 सादस्यों के चीथड़े उड़ गए जिसमें उसका भाई रउफ अजहर भी मारा गया है।
क्या था कंधार विमान अपहरण कांड
साल 1999 में भारतीय प्लेन हाईजैक किया गया था. उस समय आठ दिनों तक देश की सांसें थमी रही थीं. फ्लाइट आईसी-814 एक एयरबस 300 विमान था. जिसे 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन शाम 4:53 बजे फ्लाइट आईसी-814 को हाईजैक कर लिया गया. इस विमान में क्रू मेंबरों सहित 191 यात्री सवार थे. विमान को अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे पर ले जाया गया. कई दौर की बातचीत के बाद अंत में सभी बंधकों की रिहाई के लिए एक डील तय की गई. सभी हाईजैकर पाकिस्तानी थे उन्होंने भारत की जेल मैं बंद मसूद अजहर को रिहा करा लिया था इस कांड का सरगना मसूद का भाई रऊफ ही था जो ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया।