Homeमध्यप्रदेशवीडियो में देखिये मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने कमलनाथ को क्यों बताया तोते...

वीडियो में देखिये मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने कमलनाथ को क्यों बताया तोते से भी ग़याबीता

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह चौहान सरकार के पार्लियामेंट अफेयर्स मिनिस्टर डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने आज नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 30 महीने में दो पिंजरे में बंद तोता भी सीख जाता है, कमलनाथ जी अब तक विधानसभा की रीति नीति नहीं सीख पाए।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी हमेशा बेतुकी बातें ही करते हैं। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उन्हें संसद का अनुभव है विधानसभा का नहीं। सवाल यह है कि उन्हें अब तक विस का अनुभव नहीं हो पाया है तो फिर नेताप्रतिपक्ष की कुर्सी पर क्यों बने हुए हैं। यह जिम्मेदारी किसी आदिवासी नेता को क्यों नहीं सौंपते?
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे पूर्वज थे: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे पूर्वज थे। किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिसको जो उचित लगा उसने उस माध्यम से अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया। हम सभी का सम्मान करते हैं। पार्टी के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का विभाजन नहीं करते।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments