आमखो में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन
ग्वालियर 11 जनवरी 2026/आज ग्वालियर में आमखो में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और ग्वालियर हलचल के संपादक संचालक प्रदीप प्रदीप मांढरे थे।अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मांढरे ने कहा कि ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से सवर्ण जाति और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है. यह स्वस्थ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैइससे आपसी सदभावना कमजोर होती है उन्होंने कहा कि समरसता स्थापित हो यह बहुत आवश्यक है संत समाज को और आयोजकों को इनके बीच संवाद स्थापित कर सद्भाव लाकर हिंदू समाज को एकजुट करना चाहिए. उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी धर्म के प्रति सम्मान और सदभावना का भी आग्रह किया.।