Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :सिंधिया की बड़ी घोषणा फर्जी अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल को रोकने विकसित...

वीडियो :सिंधिया की बड़ी घोषणा फर्जी अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल को रोकने विकसित की गई अत्याधुनिक संचार प्रणाली, 6 दिनों में 7 करोड़ से अधिक फर्जी कॉल  ब्लॉक किये गए

6 दिनों में 7 करोड़ से अधिक फर्जी कॉल  ब्लॉक किये गए

नई दिल्ली /केन्द्रोय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी जानकारी का खुलासा किया यह जानकारी फर्जी  “अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल को रोकने से जुड़ी है।

श्री सिंधिया ने बताया कि संचार मंत्रालय द्वारा फर्जी  “अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग  कॉल को रोकने वाली अत्याधुनिक संचार  प्रणाली विकसित की है और इसने काम करना शुरू कर दिया है।
श्री सिंधिया ने बताया कि इस   फर्जी “अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल रोकथाम प्रणाली”, का इस्तेमाल करके पिछले
6 दिनों में 7 करोड़ से अधिक फर्जी कॉल  ब्लॉक किया है साथ ही  1.7 करोड़ फोन नंबर को  डिस्कनेक्ट भी किया गया है।

केन्द्रोय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक हर मोबाइल उपभोक्ता को फर्जी कॉल से मुक्ति न मिले।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments