Homeदेशवेस्टलैंड घोटाले का बिचौलिया मिशेल को पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में...

वेस्टलैंड घोटाले का बिचौलिया मिशेल को पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई कोर्ट ने पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. दुबई के भारत लाए गए क्रिश्चियन मिशेल को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था . जहां सीबीआई के वकील ने मिशेल को रिमांड को लेने के पक्ष में दलीलें पेश की. जिसके बाद जज ने मिशेल को पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है.

3600 करोड़ के घोटाले की जांच से जुटी सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है. मिशेल को रिमांड में लेकर घोटाले से जुड़ी और सच्चाईयों को सामने लाया जाएगा. गौरतलब हो  कि भारतीय जांच एजेंसी को मंगलवार को तब बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब 3600 करोड़ रुपये के इस घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को पूछताछ के लिए भारत लाया गया था. मूलत: ब्रिटेन का रहने वाला मिशेन दुबर्ई की जेल में बंद था. जहां से उसे प्रत्यर्पण कानून के तहत मंगलवार की रात दिल्ली लाया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments