Homeदेशफोर्ब्स ने जारी की दुनिया की ताकतवर महिलाओं की सूची भारत की...

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की ताकतवर महिलाओं की सूची भारत की प्रियंका चोपड़ा सहित चार महिलाएं शामिल

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने इस साल के शीर्ष 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार 8वीं बार सूची के टॉप पर जगह बनाने में कामयाब हुई हैं. वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे दूसरे स्थान पर हैं. जबकि अंतरराष्ट्रीय वित्त कोष की प्रबंध निदेशका क्रीस्टिन लागराडे तीसरे, जनरल मोटर की सीइओ मैरी बर्रा चौथे और फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट की सीईओ एबिगेल जॉनसन पांचवें स्थान पर हैं. फोर्ब्स मैग्जीन के उपाध्यक्ष मोइरा फोर्ब्स ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि ये ताकतवर महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं.

अगर भारतीय सन्दर्भ की बात की जाए तो इन शीर्ष 100 महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाओं ने भी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. इसमें रोशनी नाडर मल्होत्रा, किरण मजूमदार शॉ, शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं. हाल ही में अमेरिकन गायक निक जोनास से शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस सूची में 94वें स्थान पर हैं. हॉलीवुड और अमेरिकन ड्रामा सीरीज में काम करने से प्रियंका एक वैश्विक महिला हो गई हैं, जिनका उन्हें ईनाम मिला है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments