Homeदेशशिवराज बोले मैं सबसे बड़ा सर्वेयर , BJP की सरकार बनने का...

शिवराज बोले मैं सबसे बड़ा सर्वेयर , BJP की सरकार बनने का पूरा विश्वास

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद आए एग्जिट पोल (Exit Polls) आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहते हैं और उन्हें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सरकार बनाने का पूरा विश्वास है। आपको बता दें कि कई एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी के मौजूद सरकार जाने की संभवाना जताई गई है।

चौहान ने पत्रकारों से बताचीत के दौरान एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच घूमते रहते हैं। उन्हें भाजपा के प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाने का पूरा विश्वास है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुक्रवार को संपन्न होने के बाद शुक्रवार को विभिन्न चैनलों एवं सवेर्क्षण एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस की राजस्थान में वापसी की संभावना नजर आ रही है जबकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है लेकिन कांग्रेस इन दोनों राज्यों में भी टक्कर में बनी हुई है। पांचों राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद असली तस्वीर साफ होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments