सुरक्षाबलों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 230 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, पथराव की घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या में कमी आई है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच 80 दिन की समयावधि में करीब 51 आतंकी ढेर हुए। वहीं 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच 85 आतंकी मारे गए।
क अधिकारी ने बताया कि 25 जून से 14 सितंबर तक 80 दिनों की अवधि में 51 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 15 सितंबर और 5 दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक 232 आतंकी ढेर हुए हैं। कश्मीर घाटी में विदेशियों सहित 240 आतंकी सक्रिय हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच पत्थरबाजी में सुरक्षाबलों सहित आठ लोगों को जान गंवानी पड़ी जबकि जवानों सहित 216 घायल हो गए।
इसके बाद के 80 दिन यानी 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई जबकि 170 घायल हुए। एक अन्य अधिकारी ने कहा, राज्य में 19 जून को राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद घाटी की सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है।