Homeप्रमुख खबरेंव्यापमं के आरोपी गुलाब सिंह किरार को लेकर फंसी कांग्रेस बवाल के...

व्यापमं के आरोपी गुलाब सिंह किरार को लेकर फंसी कांग्रेस बवाल के बाद पल्ला झाड़ने की कोशिश

भोपाल। चुनाव से पहले बाहरी और दागी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी नेताओं में ही विरोध शुरू हो गया है| मंगलवार को इंदौर में व्यापम मामले में आरोपी और किरार समाज के अध्यक्ष रहे गुलाब सिंह किरार राहुल गाँधी के सामने कांग्रेस में शामिल हो गए| लेकिन पार्टी में उठे विरोध के बाद दूसरे दिन कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया है| कांग्रेस मीडिया सेल की चेयरमैन शोभा ओझा का कहना है कि किरार सिर्फ सिंधिया से मिलने आए थे, पार्टी में वो शामिल नहीं हैं| जबकि कल दिन भर उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरे चलती रही तब पार्टी कोई बयान देने सामने नहीं आई|

दरअसल, कांग्रेस में चुनाव से पहले बाहरी नेताओं की एंट्री जारी है, इस बीच पार्टी में इसको लेकर विरोध भी शुरू हो गया| मंगलवार को व्यापमं के आरोपी गुलाब सिंह किरार और नरसिंहपुर से भाजपा के विधायक संजय शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बाद पार्टी में हंगामा हो गया है| गुलाब सिंह जहां दागी नेता है वहीं संजय शर्मा नरसिंहपुर में कांग्रेसियों के लिए परेशानी खड़े करते रहे हैं| जिसको लेकर नेताओं में मतभेद बन गया| जबकि अब तक कांग्रेस व्यापमं के खिलाफ लड़ाई लड़ती आ रही है| ऐसे में व्यापमं के आरोपी का नाम कांग्रेस से जुड़ने के बाद हड़कंप मच गया|  मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा था लिहाजा अब कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है| क्यूंकि राहुल गाँधी अपने भाषण में व्यापमं का बार बार जिक्र कर रहे हैं, ऐसे में व्यापम से जुड़े नाम पर पार्टी की किरकिरी हो रही थी|

उधर, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने इन खबरों को खारिज किया है कि राहुल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामने वाले भाजपा नेताओं में किरार भी शामिल थे। ओझा ने कहा, “किरार को फिलहाल कांग्रेस में शामिल नहीं किया गया है।”  जबकि प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल (आईएनसीएमपी) पर मंगलवार को बाकायदा फोटो के साथ ट्वीट करते हुए किरार के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments