सागर ताल की सफाई के लिए निगम ने लगाया पूरा अमला ,निगमायुक्त ने सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हमारा पहला कर्तव्य है
ग्वालियर। शहर के दर्शनीय पर्यटक स्थल में शुमार सागर ताल पर निगमायुक्त के निर्देश पर चलाये गए सफाई अभियान में इतना कचरा निकाला गया कि सुनकर आप चोंक जाएंगे सफाई के दौरान लगभग 20 से 25 डंपर कचरा निकला जिसे वहां से उठाया गया
इस आसागर ताल शहर का सबसे ज्यादा प्रमुख खूबसूरत स्थल है इसके आसपास एवं जलाशय की सफाई करना हम सभी का कर्तव्य है तथा ग्वालियर शहर को साफ व स्वच्छ रखना हमारा पहला कर्तव्य है। इसलिए हम आज पूरी लगन से क्षेत्र की सफाई करेंगे, इसके साथ ही पूरे शहर को साफ रखने का संकल्प भी लेंगे। उक्त आशय के विचार नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने आज रविवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा सागर ताल पर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान व्यक्त किए।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा बड़ी संख्या में मशीनरी एवं सफाई संरक्षक ओं के साथ मिलकर सागर ताल की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सागर ताल के जलाशय में तैर रही मूर्तियां एवं विभिन्न सामग्री को भरकर जलाशय की सफाई की गई है तथा इसके आसपास के क्षेत्र में भी निगम अमले द्वारा सफाई की गई है।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को सागर ताल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम द्वारा तीन जेसीबी , एक पोकलेन मशीन एवं पांच डंपर सहित 30 कर्मचारियों ने दिन भर कार्य किया और सागर ताल का अधिकार क्षेत्र की सफाई कर दी । उन्होंने बताया कि सफाई के दौरान लगभग 20 से 25 डंपर कचरा निकला जिसे वहां से उठाया गया।