Homeग्वालियर अंचलशहर में कन्यापूजन की धूम,हिन्दूमहासभा ने 15 स्थानों पर चरणवंदन कर किया...

शहर में कन्यापूजन की धूम,हिन्दूमहासभा ने 15 स्थानों पर चरणवंदन कर किया कन्यापूजन

भारत हिंदू राष्ट्र बनाने,ग्वालियर के विकास,
आतंकवाद के विनाश,राष्ट्र कल्याणार्थ
 15 स्थानों पर हिन्दू महासभा ने 1251 कन्याओं का पूजन कर एवं चित्र वितरण किये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कन्याओं के पूजन से मनोकामना होती हैं पूर्ण
ग्वालियर 12 अक्टूबर ।हिन्दू महासभा ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं मोहन सिंह बघेले के नेतृत्व में ग्वालियर के विकास,भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने,आतकवाद के विनाश एवं राष्ट्र कल्याणार्थ सप्तमी दिनांक 12 अक्टूबर को सुबह ठीक 10 बजे से 4-00 बजे के बीच हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज,प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन,प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल,ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा,ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले द्वारा संकलित कर दुर्गा चालीसा पाठ,आरती कर चित्र वितरण के साथ 1251 कन्याओं का पूजन

हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर पर भरोसीलाल झा, राजा बाक्षर मंदिर पर आरती सूर्यवंशी ( ज़िला संयोजिका महिला हिन्दू महासभा) ,श्रीकृष्ण मंदिर गेडेवाली सडक पर श्रीमती अर्चना चौहान,जलाल खाँ की गोल माता मंदिर पर आनन्द माहोर ,किशोर माहोर कालीमाता मंदिर संजय नगर पर मनोज जाटव, माधव नगर पर मुकेश बघेल,
जलबिहार झुग्गी बस्ती पर प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, कैसर पहाड़ियाँ माडरे की माता निर्धन बस्ती पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबूसैन,ट्रांसपोर्ट नगर पर सचिन झा, पड़ाव लोको पर महेश गुजराती,
गोल पहाड़िया पर रामनिवास गुर्जर,भाऊ साहब का मंदिर पर प्रमोद लोहपाते ,धोबी घाट आसमानी माता पर पवन माहोर ,चामुण्डा धाम कोटेशवर पर सुरेंद्र राठौर द्वारा सभी कन्याओं के पैरों को गंगा जल से धोकर पूजन कर नव देवी के चित्र वितरण ,पूड़ी,चने,हलुआ का भोग प्रसादी के साथ दक्षिणा भेंट की ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि कन्याओं में नौ देवीयो का वास होता है मनोकामना पूर्ण करने के लिए कन्याओं का पूजन अवश्य करना चाहिए ।युवा पीढ़ी को इसकी जानकारी देने के लिए अष्टमी,नवमी को भी पूजन घर घर में होगा ।
हिन्दू महासभा के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा ने 1008 कन्याओं का पूजन का लक्ष्य निर्धारित किया था सभी पदाधिकारियों में अति उत्साह के कारण कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 15 स्थानों पर ऐतिहासिक धार्मिक कार्य 1251 कन्याओं का पूजन आदिवासी,गरीब वस्तियों ,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली कन्याओं के साथ पूरा किया है ।आयूषी चौहान ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments