Homeमनोरंजनशादी टूटने से डिप्रेशन में चली गई थी रश्मिका मंदाना, फिर जिंदगी...

शादी टूटने से डिप्रेशन में चली गई थी रश्मिका मंदाना, फिर जिंदगी में आया ऐसा शख्स, जिसने बना दिया उन्हें नेशनल क्रश

नेशनल क्रश के नाम से मशहूर एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था और उन्होंने केवल पांच सालों में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने कॉलेज के दिनों से एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उस दौरान उन्होंने कुछ ब्रांडों के लिए प्रचार किया। उन्होंने 2014 में क्लीन एंड क्लियर टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता और यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। रश्मिका अच्छी तरह से शिक्षित हैं और उन्होंने एम. एस. रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है।

रश्मिका मंदाना काफी स्टाइलिश हैं और वह हमेशा अपने फैशन गेम में टॉप पर रहती हैं। हम रोज इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ अद्भुत तस्वीरें देख सकते हैं। कन्नड़, तेलुगु और तमिल में कई फिल्मों में दिखाई देने के बाद, ऐक्ट्रेस अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू के साथ हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। उन्होंने महज 5 सालों के करियर में पांच हिट फिल्में दी है। इसमें कई ब्लॉकबस्टर भी रही हैं। हिंदी में उनकी मूवी ‘मिशन मजनू’ आने वाली है। इसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिखेंगी। वहीं, रश्मिका की एंट्री रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में भी हो चुकी है। इसके अलावा वो ‘गुड ब्वॉय’ में भी दिखाई देंगी।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी रश्मिका काफी चर्चा में रही। वो कभी 21 साल की उम्र में 13 साल बड़े को-एक्टर रक्षित शेट्टी से शादी करना चाहती थीं, लेकिन इनकी शादी महज एक साल में ही टूट गई थी। रक्षित और रश्मिका ने एक साथ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में काम किया था। रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया था कि वह सुबह उठकर सबसे पहले ढेर सारा पानी पीती हैं, जिससे उनका चेहरा ग्लो करता है। रश्मिका स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर सीरम और मॉइश्चराइजर अप्लाई करती हैं। हेल्दी स्किन के लिए रश्मिका अपनी डाइट का भी ख्याल रखती हैं और चावल, फ्राइड, जंक फूड और मीठी चीजों से परहेज करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments