ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा,ग्वालियर महानगर दिनांक 6 अप्रैल बुधवार सायं 5:30 बजे होटल प्रहलाद इन,पडाव पर भारतीय जनसंघ के काल खंड से पार्टी की यात्रा के साक्षी रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजित करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महारष्ट्र के सह प्रभारी पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने दी।
जनसंघ के काल खंड से पार्टी की यात्रा के साक्षी रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा भाजयुमो
RELATED ARTICLES