Homeप्रमुख खबरेंशिवराज की अनूठी पहल मजदूरों के बच्चों के लिए शीघ्र बनेंगे स्कूल

शिवराज की अनूठी पहल मजदूरों के बच्चों के लिए शीघ्र बनेंगे स्कूल

असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अगले शिक्षण सत्र से पं. दीनदयाल श्रमोदय विद्यालय शुरू होंगे। विद्यालय शुरू करने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। प्रवेश प्रक्रिया इसी माह से शुरू होगी। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा शुरू किये जा रहे इन श्रमोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रहने के लिए छात्रावास और खेलकूद के साथ अन्य सभी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी। ये विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में शुरू किये जा रहे हैं।
श्रमोदय विद्यालय में शुरू के वर्ष में कक्षा-6, 7, 8, 9 और 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में 160 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में इसी माह सूचना जारी की जाएगी। विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक अमले की नियुक्ति के साथ जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में है। विद्यालय शुरू करने के लिए की जा रही तैयारियों की श्रम मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे और प्रमुख सचिव श्रम श्री अश्विनी राय लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। ये श्रमोदय विद्यालय देश में असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए पब्लिक स्कूल की तरह आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ शिक्षण व्यवस्था का अनूठा और नया प्रयास होंगे।
श्रमोदय विद्यालय का संचालन रजिस्ट्रार सोसायटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड श्रमोदय विद्यालय संचालन समिति करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments