Homeमध्यप्रदेशशिवराज के मंत्री बने हंसी के पात्र बोले वर्तमान महंगाई के लिए...

शिवराज के मंत्री बने हंसी के पात्र बोले वर्तमान महंगाई के लिए 1947 में नेहरू का भाषण जिम्मेदार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री पत्रकारों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह आज की महंगाई के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बता रहे हैं।

इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सबसे नजदीक चल रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत में जितने भी महंगाई बढ़ रही है वह सब नेहरू परिवार के कारण बढ़ रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था, उसके कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ गई।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग मंत्री विश्वास सारंग के बयान की निंदा नहीं कर रहे बल्कि खिल्ली उड़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बात छोड़ भी दें तो भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार राजेश राजपूत लिखते हैं कि नेहरू जी के नाम पर भला कब तक अपनी कमियाँ छिपाएँगे। विश्वास कैलाश सारंग आज की महंगाई के लिये भी नेहरू जी को ही ज़िम्मेदार बता रहे हैं, कोई समझाये इनको।
इलेक्शन स्ट्रेटजी प्लानर आशुतोष मिश्रा का कहना है कि यह मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जी हैं, इनका कहना है कि देश में आज मंहगाई बढ़ने के लिए नेहरू जी जिम्मेदार हैं। मप्र में इस बार शिवराज सरकार में एक से बढ़कर एक नायाब मंत्री है जिनके बड़बोलेपन की वजह से आए दिन सरकार की किरकिरी होती रहती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments