Homeप्रमुख खबरेंरिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ केयर टेकर महिला का बड़ा विश्वासघात मकान कराया...

रिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ केयर टेकर महिला का बड़ा विश्वासघात मकान कराया अपने नाम

ग्वालियर /ग्वालियर में एक बार फिर भरोसे के कत्ल की कहानी उस वक़्त सामने आई  जब 90 साल  के बुजुर्ग की देखभाल करने वाली केअर टेकर ने भरोसे में लेकर बुजुर्ग के मकान को हड़प कर अपने नाम रजिस्ट्री तक करा ली , इस मामले में रजिस्टार की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे अब बेबस बुजुर्ग न्याय के लिए सभी जगह गुहार लगा चुके है ,मगर न्याय की उम्मीद नही दिख रही है । मामला ग्वालियर के रहने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल का है।

गवालियर के चेतकपुरी में रहने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल  जी एल कुलश्रेष्ठ ने पत्नी की मौत के बाद देखभाल के लिये एक महिला को बतौर केअर टेकर  के रूप में रख लिया , मगर केअर टेकर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बजुर्ग को भरोसे में लेकर बुजुर्ग के मकान की रजिस्ट्री और नामांतरण कर अपने नाम करवा लिया, चार सौ बीस महिला रिटायर्ड प्रिंसिपल को यह कहकर रजिस्टार कार्यालय ले गई कि उन्हें किसी की गवाही देनी है। प्रिंसिपल इस बात पर विश्वास करके रजिस्टार कार्यालय चले गए और गवाही समझकर हस्ताक्षर कर दिए जबकि वह उनके मकान के ही रजिस्ट्री के कागजात थे। ताज्जुब की बात रही कि रिटायर्ड प्रिंसिपल इस बात से अनजान बने रहे कि उनके मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम हो गयी है ,पूरे मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब केअर टेकर महिला मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा कर मकान बेचने के लिए सक्रीय हुई  रिटार्यड प्रिंसिपल के अमेरिका में रहने वाले उसके बेटे को इस बात की खबर दोस्त से लगी जिसके बाद बुजुर्ग को इस धोखाधड़ी का पता चला तो मानो जमीन खिसक गई,अब बुजुर्ग अपने खुद के मकान के लिए सभी अधिकारियों से मिलकर धोखेबाज महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने के गुहार लगा चुके है , मगर अब तक कोई सुनवाई नही हो सकी है , वही इस मामले में रजिस्ट्री करने वाले अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है क्योंकि गवाह के तौर पर साइन करने के बाद उनके मकान की रजिस्ट्री दूसरे के कैसे हो गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments