भारत और पाकिस्तान के बीच ‘हैंडशेक विवाद’ एक बार फिर चर्चा में है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने हैंडशेक को लेकर एक दावा किया है.
अपने दावे के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी से हाथ मिलाते हुए नज़र आ रहे हैं.
उन्होंने लिखा, “15 दिन पहले सिरीज़ की शुरुआत में पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नक़वी के साथ हाथ भी मिलाया ,फोटो खिंचवाया. अभी ये लोग देश को नौटंकी दिखा रहे है.”
संजय राउत ने कहा, “इतनी राष्ट्रभक्ती आपके खून में थी तो पाकिस्तान के साथ मैदान में नहीं उतरना था, ऊपर से नीचे तक ड्रामा ही ड्रामा.”
भारत और पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में एक दूसरे के साथ तीन मुक़ाबले खेले हैं, लेकिन तीनों ही मैच में भारत ने हैंडशेक नहीं किया.
रविवार को हुए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़ेंस में पाकिस्तान टीम के कप्तान ने दावा किया, “जब हम टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे थे, तब उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया.”
उनका कहना है कि रेफ़री की मीटिंग में भी हैंडशेक किया गया था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी ने उनके साथ हैंडशेक किया.