बलिदान दिवस पर पार्टी नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महाराष्ट्र के सह प्रभारी और पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ,जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह,श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को फूलबाग चौराहा पर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर परश्री ब्रजेंद्र सिंह जादौन, श्री शरद गौतम,श्री रामेश्वर सिंह भदौरिया, श्री कनवर मंगलानी, विनती शर्मा, दीपक शर्मा, गजेंद्र सिंह राठौर, राजेश दुबे, प्रमोद खंडेलवाल, बेहवल सिंह सेंगर, अशोक शर्मा, सुधीर गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, उमेश भदौरिया, सतीश साहू,बिरजू शिवहरे, संतोष गोडयाले, राजू सेठ आदि भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित किए।
*शुरू हुआ प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान*
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके विचारों, व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर वरिष्ठ नेताओ ने विचार व्यक्त किए। साथ ही बलिदान दिवस 23 जून से प्रत्येक बूथ पर 11 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया। यह अभियान डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस 06 जुलाई तक चलेगा।
मुखर्जी ट्रस्ट ने की बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट द्वारा भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की और मुख्य व वक्ता श्री वेदप्रकाश शर्मा जी ने विचार व्यक्त किए व अध्यक्षता वैध गजेन्द्र गडकर जी संचालन श्री विवेक जोशी जी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल मखीजानी पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ,श्री रविंद्र राजपूत,श्री रमेश अग्रवाल , श्री कृष्ण मुद्गल जी श्री दीपक शर्मा ,श्री अशोक शर्मा , श्री राकेश माहौर , प्रमोद खंडेलवाल , महेश जयसवाल जवाहर प्रजापति , गिरीश इंदापुरकर, अलका शर्मा , ओमप्रकाश जाजौरिय, दीपू पटसरिया आदि उपस्थित रहे।
