Homeदेशश्रीधर पराडक़र को महाराष्ट्र सरकार ने प्रदान किया हिंदी सेवी सम्मान

श्रीधर पराडक़र को महाराष्ट्र सरकार ने प्रदान किया हिंदी सेवी सम्मान

ग्वालियर/मुंबई /हिन्दी की वैश्विक समृद्धि के लिए अहर्निश प्रयास करने वाले अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडक़र को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022-23 के लिए हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया है।
यह सम्मान समारोह मुंबई के रंग शारदा भवन में हिन्दी जगत की विभूतियों के सानिध्य में 23 मार्च को आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि पराडक़र ने अभी तक दस पुस्तकों का लेखन किया है, उनका लिखना आज भी जारी है। उन्हें इससे पूर्व कई सम्मान मिल चुके हैं। जिनमें राष्ट्रपति द्वारा भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय से प्रदत्त ‘प्राच्य विद्या विशारद विवेकानन्द पुरस्कार वर्ष 2015’, विश्व हिन्दी सम्मेलन द्वारा मारीशस में 2018 का विश्व हिन्दी सेवी सम्मान’, लोकहित प्रकाशन का ‘अहिन्दी भाषी हिन्दी सेवी सम्मान 2009 एवं अटल साहित्य शिखर सम्मान 2018 भारतीय संसद भवन प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments