मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए नामित किया गया है।
27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित इस सत्र में श्री विष्णुदत्त शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। देशभर से चुने गए 15 सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल में श्री शर्मा मध्यप्रदेश से एकमात्र सांसद हैं, जिन्हे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए नामित किया गया है।
यह न केवल उनके नेतृत्व, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सशक्त आवाज़ के रूप में उनकी भूमिका को भी दर्शाता है।