Homeप्रमुख खबरेंभाजपा का दीपावली मिलन समारोह 26 को,समारोह की तैयारी बैठक आयोजित

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह 26 को,समारोह की तैयारी बैठक आयोजित

भाजपा अध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया ने कहा दीपों का यह पर्व केवल रोशनी का नहीं बल्कि एकता सहयोग और समाजेसवा का प्रतीक है

ग्वालियर 25/10/2025/भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर का दीपावली मिलन समारोह 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे से द गै्रंड कैसल रिजॉर्ट सनसिटी रोड, मेल ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारी हेतु शनिवार को जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में एक बैठक द गै्रंड कैसल रिजॉर्ट सनसिटी रोड, मेल ग्राउंड पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आव्हान पर भाजपा का दीपावली समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। दीपों का यह पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि एकता, सहयोग और समाजेसवा का प्रतीक है। दीपावली का पर्व केवल एक धार्मिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। यह अवसर हमें कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां मनाने का मौका देता है।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को कहना था कि संगठनात्मक कार्यक्रम के अलावा कोई ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए जिसमें सभी कार्यकर्तागण इकट्ठे होकर अपना परिचय दे सकें और सभी कार्यकर्तागण एक-दूसरे से अपने नए और पुराने अनुभव साझा कर सकें। इसी उद्देश्य से यह दीपावली मिलन समारोह हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को दो कार्यक्रम होने जा रहे हैं एक प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुनें इसकी चिंता कार्यक्रम के प्रभारी और सभी मंडल अध्यक्षों को करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का हमें अपना पुराना फोटो अपलोड नहीं करना है बल्कि उस कार्यक्रम का ही फोटो अपलोड करना है। सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुनें और कार्यक्रम व्यवस्थित हो इसकी चिंता कार्यक्रम के प्रभारी व मंडल अध्यक्ष करें जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें।
दूसरा कार्यक्रम दीपावली मिलन समारोह, इस समारोह के लिए जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएं जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताकण अपने-अपने समर्थकों को लेकर पहुंचे, इसकी चिंता सभी मंडल अध्यक्षों को करनी है जिससे कि कार्यक्रम सफल हो सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जो भी अतिथि आएं उनका पूरा सत्कार और सम्मान हो इसकी चिंता कार्यकर्ता को करनी है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में हम उन सफाईकर्मी बहनों का सम्मान करेंगे जिनके द्वारा हमारी गली-मोहल्लों की साफ सफाई रहती है।
*समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे- श्री अभय चौधरी*
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी भाजपा का दीपावली मिलन समारोह किया जा रहा है। इस समारोह में हम सभी कार्यकर्ताओं को मौजूद रहना है। समारोह में सभी कार्यकर्ता अपने -अपने समर्थक को आमंत्रित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर पहुंचे जिससे यह समारोह सफल हो सकें।
*दीपावली मिलन समारोह को लेकर कार्यकर्ता में भारी उत्साह-श्री कमल माखीजानी*
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि इस बैठक में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हैं और सभी प्रमुख कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर इस समारोह में पहुंचे। हम सभी सेवा भाव से कार्य करते हैं। हम सभी खुशी से दीपावली मिलन समारोह मनाएं ऐसा जिले का प्रयास है और यह एक बढ़िया प्रयास है। इस समारोह को लेकर कार्यकर्ता में भारी उत्साह है।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अशोक शर्मा, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री विनय जैन ने एवं आभार जिला महामंत्री श्री राजू पलैया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कुलश्रेष्ठ श्री धर्मेंद्र राणा, कनवर मंगलानी, श्री दीपक शर्मा,श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री केशव माझी, श्री गिर्राज कंसाना श्री दारा सिंह सेंगर श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ. कुलदीप चतुवेर्दी,श्री महेंद्र सोलंकी, श्री अजय महेंद्रू, श्री चंद्रप्रकाश शर्मा, श्री राजेंद्र जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री अरविंद रघुवंशी श्री राघवेंद्र कुशवाहा,श्री यश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री सतपाल जादौन श्री रमाकांत महते, श्री महेश भदौरिया , श्री मुकेश दुबे, श्री प्रवीण भारद्वाज श्री गिर्राज व्यास श्री सुनील श्रीवास्तव श्री उदय अग्रवाल श्रीमती कृष्णा महोविया, श्रीमती प्रीति थोराट, श्रीमती प्रिया तोमर, श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती गिरजा गर्ग, श्री रवि पाण्डेय, श्री अजय दीक्षित, श्री गौरव वाजपेयी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments