चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन का शुभारंभ हुआ,
20 अप्रैल अक्षय तृतीया को राम मंदिर से निकलेगी बारात
ग्वालियर 15 फरवरी सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय में आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चतुर्थ निशुल्क ब्राह्मण शास्त्रोक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन का पंजीयन शुभारम समारोह समाजसेवी कृष्ण बिहारी दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीना भारद्वाज,श्याम बाबू शर्मा, विश्वास शहाणे,डॉक्टर भूपेंद्र वंदना भूपेन प्रेमी थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रकाशनाथ शर्मा ने की।
सर्वप्रथम अतिथियो से भगवान अर्धनारीश्वर शिव एवं उनके शिष्य भगवान परशुराम जी एवं पंजीयन फॉर्म पूजन महाशिवरात्रि पर्व पर पूजन पंडित गिरिराज गुरुजी एवं चंद्रशेखर दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चारण से संपन्न कराया।
कार्यक्रम की रूपरेखा सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ .जयवीर भारद्वाज ने रखते हुए बताया कि चतुर्थ ब्राह्मण विवाह सम्मेलन में पंजीयन की अंतिम तिथि 19 मार्च रखी गई है । सभी कार्यों की तिथियां को ध्यान रखते हुए आगामी 20 मार्च को ब्राह्मण नव संवत्सर मिलन समारोह एवं विवाह की पीली चिट्ठी वैवाहिक कार्यक्रम को सनातन धर्म मंदिर लशकर पर प्रारंभ हो जाएगा। श्री राम मंदिर फालका बाजार से ब्राह्मण दोनों की बारात 20 अप्रैल को निकाल की जाए सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी पर पहुंचेगी।
आज चतुर्थ ब्राह्मण सम्मेलन में प्रथम विवाह जोड़ा सौरभ शुक्ला संग कशिश का पंजीयन का शुभारंभ उनके अभिभावकों के समक्ष किया।
मुख्य अतिथि आसन्न से कृष्ण बिहारी दुबे ने कहा कि जीवन सभी लोग जीते हैं लेकिन परमार्थ कार्य करने वाले सभी को दिशा दे जाते हैं।
महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज , संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा रेनू शर्मा संयुक्त महामंत्री अल्का मिश्रा,कार्यक्रम संयोजिका संध्या तिवारी जी का चतुर्वेदी ने नवीन जोड़े की कशिश को शगुन की रस्म में साड़ी सहित भेंट की। सभी को मिष्ठान वितरण कर फलाहार, ठंडाई पिलाकर भोलेनाथ की जय जयकार की।
डॉ.जयवीर भारद्वाज ने कहा कि डबरा के अंदर जो नवग्रह शांति पीठ का निर्माण अभूतपूर्व , आलोकित विश्व पटल पर अद्भुत हुआ है उससे पूरे क्षेत्र में सुख, शांति ,प्रगति, विकास होगा सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर में पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नागरिक अभिनंदन करेगी इसका संयोजक श्याम बाबू शर्मा को बनाया गया।
अध्यक्ष शासन से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन प्रधान कार्यालय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक खुलेंगा ।
संचालन देवेंद्र कुमार पाठक ने किया आभार डॉक्टर अमरनाथ शर्मा ने माना।
कार्यक्रम में प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ जयवीर भारद्वाज, पंडित गिरिराज गुरु, पंडित श्याम बाबू शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित, कृष्ण बिहारी दुबे, चंद्रशेखर दंडवते, विश्वास शहाणे, बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा, रेणु शर्मा, अल्का मिश्रा, संध्या तिवारी, रेखा चतुर्वेदी सहित अनेकों उपस्थित थे।