Homeदेशसपा के प्रदर्शन में दुश्मन देश के नारे

सपा के प्रदर्शन में दुश्मन देश के नारे

आगरा। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों की वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारी हदें पार कर दीं। दरअसल यूपी के आगरा में पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला स्तरीय नेता भी शामिल थे। वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पाकिस्तान समर्थित नारे भी लगाए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि आगरा में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि और पंचायत चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पैदल मार्च निकाला गया था। इसी पैदल मार्च में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिंदाबाद के नारे लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर सपा की खूब आलोचना भी हो रही है।

 

आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे… नमाजवादीयो का असली चेहरा सामने आ रहा है

765
39
यह ट्वीट शेयर करें

आगरा में हुई इस हरकत को लेकर आरोप है कि वहां मौजूद अन्य सपा नेताओं ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। जब सपा के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे तो किसी सपाई ने इसका विरोध भी नहीं किया। वीडियो में देखा जा सकता है सर समाजवादी पार्टी के लोगो वाली टोपी लगाए लोग इस तरह का विवादित नारा लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार भी समर्थकों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से हुई इस हरकत को लेकर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ने विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने इस पर कहा है कि, समाजवादी पार्टी ने देश में माहौल खराब करने की कोशिश की है। शुक्रवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments