Homeखेलकोहली की कप्तानी पर कैफ का हमला

कोहली की कप्तानी पर कैफ का हमला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करने के बाद से विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के बेहद करीब पहुंचकर उस पर कब्जा करने में नाकाम रही है। भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी विराट के कप्तानी स्टाइल से खुश नहीं हैं और उन्होंने इस पर कई सवाल खड़े किए हैं। कैफ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं है और कोहली प्लेइंग इलेवन में सिर्फ उन खिलाड़ियों को चुनते हैं जो उस समय अच्छी फॉर्म में होते हैं

स्पोर्ट्स तक’ के साथ बातचीत करते हुए कैफ ने कहा, ‘इस भारतीय टीम में किसी भी तरह की स्पष्टता नहीं है और इस बात को हमको स्वीकार करना पड़ेगा। विराट कोहली इस तरह से नहीं खेलते हैं। वह देखते हैं कि मौजूदा समय में कौन से खिलाड़ी फॉर्म में हैं और उनको प्लेइंग इलेवन में चुन लेते हैं। यह कोहली का तरीका है। आखिर में आप इस बात से जज करते हैं कि उन्होंने बतौर कप्तान कितनी ट्रॉफी जीती और वह एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं।’ कोहली की कप्तानी में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जबकि 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘यह टीम और मैनेजमेंट पिछले प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। विराट कोहली इस पर ध्यान देते हैं कि आपकी मौजूदा फॉर्म कैसी है। यही वजह है कि सूर्याकुमार यादव और ईशान किशन को मौका मिला। यही कारण है कि शिखर धवन ने कुछ मैच मिस किए और रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया। इस टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं है और यहां तक यह बात खिलाड़ी भी जानते हैं। यह अब एक पुराना मुद्दा हो चुका है और यहां तक कि अब खिलाड़ी भी जान चुके हैं कि इसी तरीके से आगे बढ़ना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments