प्रवीण दुबे
देश की तमाम घरेलू क्रिकेट स्पर्धाओं में अपने बल्ले और गेंद दोनों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहीं ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है अब वे देश की प्रतिष्ठित महिला प्रीमियम लीग में गुजरात जाएंट्स की ओर से खेलती दिखाई देंगी उन्हें गुजरात जाएंट्स ने महिला प्रीमियम लीग के ऑक्शन में 45 लाख रुपय में खरीदा है। इसके साथ ही ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश के क्रिकेट प्रेमी अपनी इस प्रतिभाशाली बिटिया के भारत की टीम में जल्दी चयन होने को लेकर आशान्वित हो उठे हैं।
ग्वालियर के माधवनगर निवासी ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन शर्मा की पुत्री अनुष्का मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश की उभरती हुई युवा क्रिकेटर हैं।
वह मिडिल ऑर्डर में एक भरोसेमंद खिलाड़ी होने के साथ बेहतरीन बॉलर भी हैं यही वजह है गुजरात ने अनुष्का बृजमोहन शर्मा को 45 लाख रुपय में खरीदा. कहा जाता है कि कई टीमें उनकी प्रोग्रेस पर कड़ी नज़र रख रही थीं. टीम एनालिस्ट ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की उसकी काबिलियत पर जोर दिया था और जायंट्स ने आखिरकार दूसरों से ज्यादा बोली लगाकर उन्हें एक ऐसी टीम में शामिल कर लिया जिसे लंबे समय की प्लानिंग को ध्यान में रखकर फिर से बनाया गया है.

उन्होंने सीनियर विमेंस इंटरजोनल ट्रॉफी में सेंट्रल ज़ोन के लिए 58 गेंदों पर 80 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा था. हाल ही में सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 207 रन बनाए थे. बन सकती है.
भारत की टीम में चयन को लेकर सभी आशान्वित
अनुष्का बृजमोहन शर्मा कई घरेलू टीमों को रिप्रेजेंट करती हैं बल्लेबाजी गेंदबाजी दोनों से लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनके भारत की टीम में चयन को लेकर पूरा मध्यप्रदेश आशा लगाए हुए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश विमेन, इंडिया C विमेन, इंडिया B विमेन U-19, सेंट्रल जोन विमेन, इंडिया E विमेन और बुंदेलखंड बुल्स विमेन शामिल हैं. 5 अप्रैल, 2003 को जन्मी 22 साल की अनुष्का को कोचिंग सर्कल में विमेंस सर्किट में सबसे होनहार ऑल-राउंड खिलाड़ियों में से एक माना जाता है.
बना चुकी हैं 4,000 से ज्यादा रन
अनुष्का शर्मा के घरेलू फॉर्मेट के नंबर उनके आस-पास बढ़ते उत्साह को और बढ़ाते हैं. वन-डे क्रिकेट में उनका एवरेज 63 है. वह लगभग हर 10 बॉल पर बाउंड्री लगाती हैं और लगभग हर 27 बॉल पर एक विकेट लेती हैं, जिससे दोनों डिपार्टमेंट में गेम पर असर डालने की उनकी काबिलियत दिखती है.T20 में वह हर मैच में एवरेज 21.8 रन बनाती हैं और हर 18 बॉल के गैप पर विकेट लेती हैं, जो सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके काम का दिखाता है. अपने पूरे करियर में उन्होंने 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.