Homeग्वालियर अंचलसांसद विवेक शेजवलकर ने कोरोना महामारी की समाप्ति की कामना के साथ...

सांसद विवेक शेजवलकर ने कोरोना महामारी की समाप्ति की कामना के साथ सूर्यदेव को अर्ध्य देकर स्वागत किया नवसंवत्सर का

नव संवत्सर सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा कोरोना महामारी से हमें निजात मिले : सांसद श्री शेजवलकर

ग्वालियर। गुड़ी पड़वा एवं नव संवत्सर 2021 के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा संक्षिप्त रूप से आयोजित सूर्य अर्घ्य दान कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने उपस्थित होकर 10 से 15 समाजसेवियों के साथ प्रातः 5:56 पर सूर्य को अर्घ्य दान किया।
नव संवत्सर की प्रातः कालीन बेला में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शहर वासियों को सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना के साथ संदेश दिया कि हम सभी अपने अपने घरों पर रहकर ही नव संवत्सर का आयोजन करें तथा एक दूसरे से दूरी बनाए रखें और घर से निकलते समय हमेशा मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी देश व दुनिया के लिए बहुत बड़ा संकट बन चुकी है इस बड़े संकट से हम सभी को लड़ना होगा और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना के संकट को हराना होगा। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हम सभी के लिए मंगलकारी हो तथा हमें इस कोरोना महामारी से निजात मिले तथा अगले वर्ष हम इस कार्यक्रम को और भव्य रूप से आयोजित कर सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल मखीजानी , समाजसेवी श्री विजय गुप्ता, श्री चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार , श्री अशोक आनंद सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments