अभिनेता से नेता बनी खुशबू सुंदर ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर लीं। इस दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि खुशबू सुंदर को आज ही कांग्रेस पार्टी ने प्रवक्ता पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने सोनिया गंधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया। बीते कुछ समय से उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही थीं। बीजेपी में शामिल होने पर खुशबू सुंदर ने कहा कि अगर राष्ट्र को आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जाए। खुशबू वह 2014 से कांग्रेस से जुड़ने वाली खुशबू सुंदर 2018 में तेलंगाना विधानसभा चुनावों के दौरान रैलियों का नेतृत्व करने वाले स्टार प्रचारकों में से एक थीं। उन्होंने तब कहा था कि उनकी पार्टी संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करने वाली पहली पार्टी थी। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीएस सरकार के खिलाफ जमकर बोला था।
साउथ अभिनेत्री व कांग्रेस प्रवक्ता, स्टार प्रचारक खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़ भाजपा में
RELATED ARTICLES