Homeदेशहलाल मीट : सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह याचिका शरारतपूर्ण लगती है

हलाल मीट : सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह याचिका शरारतपूर्ण लगती है

सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें मांस के लिए जानवरों को हलाल तरीके से मारने पर पाबंदी की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह याचिका शरारतपूर्ण लगती है। बता दें कि अखंड भारत मोर्चा ने यह याचिका दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि यह याचिका शरारतपूर्ण लगती है। कोर्ट इसपर सुनवाई नहीं करता कि कौन शाकाहारी हो, कौन मांसाहारी। अदालत ने साथ ही कहा कि हम यह भी तय नहीं कर सकते हैं कौन हलाल मीट खाएगा और कौन झटका मीट।

हलाल मीट क्या है
हलाल के लिए जानवर की गर्दन को एक तेज धार वाले चाकू से रेता जाता है। इसके बाद सांस वाली नली कटने के कुछ देर में ही जानवर की जान चली जाती है। मुस्लिम मान्यता के मुताबिक हलाल होने वाले जानवर के सामने दूसरा जानवर नहीं ले जाना चाहिए। एक जानवर हलाल करने के बाद ही वहां दूसरा ले जाना चाहिए।

क्या है झटका मीट
कहा जाता है कि झटका का नाम बिजली के झटके से आया है। इसमें जानवर को काटने से पहले इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसके दिमाग को सुन्न कर दिया जाता है ताकि वो ज्यादा संघर्ष न करे। उसी अचेत अवस्था में उस पर झटके से धारदार हथियार मारकर सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments