देशभर में दूसरी कोरोना लहर के बाद जहां अनलॉक की प्रक्रिया जारी है वहीं देशभर में सबसे पहले कोरोना हॉटस्पॉट रहे महाराष्ट्र ने एकबार फिर पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है ।डेल्टा प्लस वेरिएंट की चिंता के बीच महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डेल्टा प्लस वेरिएंट से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले दस हजार के बेंच मार्क से नीचे होने के बाद भी मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य में 9844 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
पिछले साल मार्च में भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही महाराष्ट्र हमेशा से ही कोविड-19 मामलों का हॉटस्पॉट रहा है। विशेषज्ञ तो यहां तक कहते हैं की कोरोना ने पूरे देश में यहीं से पैर पसारेकोरोना की दूसरी लहर में भी महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना केस देखने को मिले थे। यानी कोरोना से तबाह राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर रहा है। राज्य में पहला मामला 9 मार्च 2020 को पुणे में दर्ज किया गया था।