Homeप्रमुख खबरेंसावधान : संपत्ति विरूपण, वाहनों पर अवैध हूटर, नेमप्‍लेट का दुरुपयोग आपको...

सावधान : संपत्ति विरूपण, वाहनों पर अवैध हूटर, नेमप्‍लेट का दुरुपयोग आपको डाल सकता है परेशानी में

भोपाल : शुक्रवार, मार्च 29, 2019, 19:11 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कांता राव ने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2019 को भी स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, सुगम, नैतिक, विश्‍वसनीय एवं समावेशी तरीके से संपन्‍न कराया जाना है। निर्वाचन में दिव्‍यांगजन एवं महिलाओं को दिक्‍कत नहीं हो, इसके लिये सभी व्‍यवस्‍थाएँ सुनिश्‍चित की जायें। आदर्श आचरण संहिता का सख्‍ती से पालन कराया जाये। संपत्ति विरूपण, वाहनों पर अवैध हूटर, नेमप्‍लेट के संबंध में प्रभावी कार्यवाही की जाये। श्री राव आज प्रशासन अकादमी में जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे।।

अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप यादव ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की लोकसभा निर्वाचन में भूमिका की जानकारी दी। श्री यादव ने लोक-प्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1950 एवं 1951 के विभिन्‍न प्रावधान से अवगत कराया। उन्होंने ई.व्‍ही.एम. और व्‍ही.व्‍ही.पैट की पूर्ण अभिरक्षा एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था, मतदान दलों का गठन, मतदान दलों को मशीनों का वितरण, नामांकन-पत्र प्राप्ति और उसकी संवीक्षा, प्रतीक चिन्‍हों के आवंटन, मत पत्र मुद्रण की भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments