Homeदेशसावधान :सूरज ने तरेरी आंख,मध्यप्रदेश सहित कई हिस्सों में जारी हुआ लू...

सावधान :सूरज ने तरेरी आंख,मध्यप्रदेश सहित कई हिस्सों में जारी हुआ लू का अलर्ट

भोपाल/मार्च के अंत में देश के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली है और तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है।  मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उधर मध्यप्रदेश में भी गर्मी का व्यापक प्रभाव दिख रहा है। ग्वालियर अंचल में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है।

देश के कई राज्यों में  न्यूनतम तापमान में समान्य से 5 डिग्री अधिक का इजाफा दर्ज किया गया। बदलते मौसम के बीच राजस्थान में मौसम विभाग ने आधे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में रविवार को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मध्य प्रदेश के मंडला में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर भारत में लू का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के इलाके में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ (महाराष्ट्र) सौराष्ट्र (गुजरात), के क्षेत्रों में एक और दो अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

दस दिन पहले तक उत्तर भारत में ठंड महसूस की जा रही थी, अब तेजी से बढ़ रहे तापमान पर लोग हैरान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यह इस मौसम में समान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक होगा।

अधिकतम तापमान बढ़ा

5.1 डिग्री अधिक हुआ तापमान समान्य से हिमाचल और उत्तराखंड के कई शहरों में। 
5.0 डिग्री से अधिक हुआ समान्य से न्यूनतम तापमान (रविवार को) राजस्थान के कई शहरों में। 
44.5 डिग्री दर्ज किया गया मध्य प्रदेश के खरगोन में ( शनिवार को ) 
40.8 डिग्री पहुंचा महाराष्ट्र के पुणे का तापमान। 
15 डिग्री सेल्सियस रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments